राजस्थान में की गई मां और बेटे की हत्या, युवक की 17 दिन बाद होनी थी शादी
सीकर (राजस्थान) में एक महिला और उसके बेटे की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक की गोली मारकर हत्या की जबकि महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप दिखाने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया था। युवक की 17-दिन बाद शादी होनी थी।