राजस्थान में कुएं में बोरे में बंद मिली 10 वर्षीय बच्चे की लाश, मां की हो चुकी है हत्या
उदयपुर (राजस्थान) में 4 दिन से लापता एक 10-वर्षीय बच्चे की बोरे में बंद सड़ी-गली लाश कुएं में मिली है। पुलिस ने बताया कि बच्चे की हत्या को लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। बकौल पुलिस, बच्चे की मां की भी हत्या हुई थी और पिता की भी मौत हो चुकी है।