राजस्थान में कुत्तों के खिलाफ दी गई शिकायत, सुरक्षाकर्मी को काटने की धमकी देने का लगा आरोप
बालोतरा (राजस्थान) में एक कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा आवारा कुत्तों के खिलाफ कंपनी की साइट पर लगे बैनर-पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत पत्र में लिखा है, "कुत्तों ने साइट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी को धमकाया व भौंककर काटने की धमकी दी।" कंपनी ने कुत्तों पर रेकी करने का भी आरोप लगाया है।