राजस्थान में कुत्तों के शव न उठाने से परेशान पार्षद ने नगर पालिका ऑफिस में फेंके उनके शव
कोटा (राजस्थान) की रामगंजमंडी नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी पार्षद महेंद्र सामरिया ने मरे हुए आवारा कुत्तों के शव न उठाए जाने से परेशान होकर उनके शव नगर पालिका के कार्यालय में फेंक दिए हैं। सामरिया ने कहा कि कई बार फोन करने के बावजूद ईओ दीपक नागर ने कुत्तों के शवों को नहीं उठवाया था।