राजस्थान में कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद सीएम ने परिवार के लिए घोषित किया ₹1 करोड़ मुआवज़ा
दौसा (राजस्थान) में बदमाशों की गोली से घायल हुए 34-वर्षीय कॉन्स्टेबल प्रह्लाद सिंह की मौत के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवज़ा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री गहलोत ने उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने व अपराधियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने का भी एलान किया।