राजस्थान में कॉन्स्टेबल को गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस एनकाउंटर में लगी गोली, हुआ अरेस्ट

दौसा (राजस्थान) में कॉन्स्टेबल के सिर में गोली मारने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गुरुवार शाम एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, वह करीब 32 घंटे से बाजरे के खेत में छिपा था और पानी मंगवाने के लिए मोबाइल ऑन करने पर पुलिस को उसकी लोकेशन मिली थी।

Load More