राजस्थान में कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के शोधार्थियों को हर माह मिलेगी ₹20,000 की फेलोशिप
राजस्थान में राजकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के लगभग 2,200 शोधार्थियों को हर महीने ₹20,000 की फेलोशिप दी जाएगी जिसके लिए राज्य सरकार ने ₹52.80 करोड़ की स्वीकृति दी है। वहीं, देश के उच्च संस्थानों में इंटर्नशिप, सेमिनार, वर्कशॉप व कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए राज्य के 3,800 शोधार्थियों को ₹25,000 मिलेंगे जिसके लिए ₹9.5 करोड़ की मंज़ूरी मिली है।