राजस्थान में कोई ड्रामा नहीं है, सारी चीज़ें एक-दो दिन में साफ हो जाएंगी: कांग्रेस महासचिव
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा है, "राजस्थान में कोई ड्रामा नहीं है...सारी चीज़ें एक-दो दिन में साफ हो जाएंगी।" इससे पहले खबरें थीं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के एलान के बीच कुछ विधायकों की बगावत के बाद नेतृत्व से माफी मांगते हुए कहा था कि इसमें उनका हाथ नहीं है।