राजस्थान में कोर्ट जा रही पत्नी की रास्ते में पति ने पिकअप वाहन से कुचलकर की हत्या

भरतपुर (राजस्थान) में एक शख्स ने बुधवार को कोर्ट जा रही अपनी पत्नी की पिकअप वाहन से कुचलकर हत्या कर दी और फिर फरार हो गया। अनबन के बाद दोनों अलग रह रहे थे और पति के खिलाफ गुज़ारा भत्ता के 10-साल पुराने केस में हाज़िरी के लिए महिला कोर्ट जा रही थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Load More