राजस्थान में कोर्ट परिसर से कॉन्स्टेबल का हाथ झटककर भागा आरोपी, 8 साल से था फरार
बांसवाड़ा (राजस्थान) में कोर्ट परिसर से हत्या के प्रयास का एक आरोपी कॉन्स्टेबल का हाथ झटककर भाग गया है। आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था और अदालत ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया था। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी 8-वर्षों से फरार था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पुलिस को आरोपी की कोई फुटेज नहीं मिली।