राजस्थान में क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट, दुर्घटना वाली जगह का वीडियो सामने आया
समाचार एजेंसी 'एएनआई' ने भरतपुर (राजस्थान) के ज़िला कलेक्टर आलोक रंजन के हवाले से बताया है कि ज़िले में एक एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। रंजन ने बताया कि पुलिस और प्रशासन को मौके पर भेजा गया है। घटनास्थल का वीडियो सामने आया है और चश्मदीदों के अनुसार, हवा में रहने के दौरान विमान में आग लग गई थी।