राजस्थान में खड़े ट्रक से टकराई कार, 6 पुलिसकर्मियों की हुई मौत
चुरू (राजस्थान) में रविवार सुबह लगभग 5:30 बजे एक खड़े ट्रक से पुलिसकर्मियों की कार टकरा गई जिसमें कार सवार 6 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 1 पुलिसकर्मी घायल हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, सभी पुलिसकर्मी झुंझुनू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है।