राजस्थान में खदान में काम कर रहे मज़दूरों पर गिरी 100 टन की चट्टान, 3 मज़दूरों की हुई मौत
पाली (राजस्थान) ज़िले में खदान में काम कर रहे मज़दूरों पर बुधवार को करीब 100 टन की चट्टान गिर गई जिसके नीचे दबकर 3 मज़दूरों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य मज़दूर घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, पत्थरों के नीचे दबे शवों को निकालने का प्रयास जारी है। हादसे में घायल हुए मज़दूरों को अस्पताल भेजा गया है।