राजस्थान में खेत में पाइप लाइन बदलने गए पति-पत्नी ने ज़हर खाकर की आत्महत्या
अलवर (राजस्थान) के एक गांव में एक दंपति द्वारा खेत में ज़हर खाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गांव के सरपंच ने बताया कि वे दोनों अपने खेत में पाइप लाइन बदलने के लिए गए थे और रात तक वापस न लौटने पर परिवार उन्हें ढूंढने निकला था। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।