राजस्थान में खेत में मिला 10 वर्षीय बच्चे का शव, रेता गया था गला
अलवर (राजस्थान) के शाहजहांपुर में रविवार सुबह एक खेत में 10 साल के बच्चे का शव मिला। मृतक के एक परिजन ने बताया कि बच्चा शनिवार शाम से लापता था। वहीं, पुलिस ने बताया कि बच्चे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है व नुकीले हथियार से बच्चे के पेट में चोट पहुंचाई गई थी।