राजस्थान में खेल प्रशिक्षक के 100 नए पदों का होगा सृजन, सीएम गहलोत ने दी मंज़ूरी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को प्रदेश के बच्चों और युवाओं को उच्चस्तरीय खेल प्रशिक्षण देने के लिए ब्लॉक स्तर पर खेल प्रशिक्षक ग्रेड-3 के 100 नए पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी। नए पद मेजर ध्यानचंद योजना के तहत सभी ब्लॉक स्तर पर बनाए जा रहे स्टेडियम के लिए सृजित किए जाएंगे।

Load More