राजस्थान में खेलते समय बक्से के अंदर बंद हो गए भाई-बहन, मां-बाप को मिले अकड़े हुए शव
बाड़मेर (राजस्थान) में शुक्रवार को खेलते समय बक्से के अंदर बंद हुए 11-वर्षीय एक बच्चे और उसकी 8-वर्षीय बहन की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के वक्त बच्चों के माता-पिता खेत में काम कर रहे थे और जब शाम को घर लौटे तो दोनों बक्से के अंदर मिले। डॉक्टर ने कहा कि दोनों के शव अकड़े हुए थे।