राजस्थान में ट्रेन की छत पर चढ़ा 11 वर्षीय बच्चा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, हुई मौत
कोटा (राजस्थान) में रविवार को एक 11 वर्षीय बच्चा खेलते-खेलते रेलवे यार्ड में खड़ी एक ट्रेन की छत पर चढ़ गया और ट्रेन के ऊपर से गुज़र रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जीआरपी हेड कॉन्स्टेबल रामबाबू ने बताया कि ट्रेन के ऊपर से करीब 25,000 वोल्ट की लाइन गुज़र रही थी।