राजस्थान में खेली गई 100 वर्षों से चली आ रही पारंपरिक 'टमाटर होली' की तस्वीरें आईं सामने
डूंगरपुर (राजस्थान) के सागवाड़ा इलाके में होली के बाद चौथ के मौके पर खेली जाने वाली पारंपरिक 'टमाटर होली' की तस्वीरें सामने आई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, यह परंपरा करीब 100 वर्षों से चली आ रही है जिसमें इलाके के युवा 2 गुटों में बंटकर एक-दूसरे पर टमाटर फेंकते हैं। इस साल यहां करीब 400 किलोग्राम टमाटर से होली खेली गई।