राजस्थान में गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले की कार से घायल शख्स की इलाज के दौरान हुई मौत
जोधपुर (राजस्थान) में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले की कार की टक्कर से घायल हुए 27-वर्षीय शख्स की शनिवार को मौत हो गई है। मृतक 11 दिन से अस्पताल में भर्ती था। मौत के बाद परिजन ने शख्स का शव उठाने से इनकार कर दिया व ₹1 करोड़ मुआवज़ा की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर धरना दिया।