राजस्थान में गणपति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबे 4 लोग, दो भाइयों की हुई मौत
पाली (राजस्थान) में शनिवार को गणपति विसर्जन के दौरान 4 लोग तालाब में डूब गए। पुलिस ने बताया कि इनमें से ग्रामीणों ने दो लोगों को बचा लिया लेकिन महेश और सुरेश नामक 2 युवकों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश व सुरेश कज़न्स (चचेरे/ममेरे भाई) थे और हादसे के समय सुरेश के पिता भी घटनास्थल पर थे।