राजस्थान में गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर अज्ञात युवक ने मेडिकल की छात्रा पर ईंट से किया हमला
बीकानेर (राजस्थान) के एक मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार देर रात एक अज्ञात युवक ने घुसकर एक छात्रा पर ईंट से हमला कर दिया। पीड़िता को 4 टांके लगे हैं और घटना के समय वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। हमले को लेकर छात्रों में आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।