राजस्थान में गलती से गन का ट्रिगर दबने से सीआईएसएफ जवान की मौत, सिर के पार हुई गोली
सीकर (राजस्थान) में चुनाव की ड्यूटी में तैनात एक सीआईएसएफ जवान से अपनी रायफल का ट्रिगर दब गया और गोली लगने से उसकी मौत हो गई। गोली जवान के जबड़े में लगी और सिर को चीरती हुई कार की छत के आर-पार हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, कार में बैठते समय जवान से रायफल का ट्रिगर गलती से दब गया था।