राजस्थान में गहलोत की टीम के 4 आईएएस अधिकारियों को पोस्टिंग की प्रतीक्षा में रखा गया
राजस्थान सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की टीम में शामिल 4 आईएएस अधिकारियों को पोस्टिंग की प्रतीक्षा में रखा है। इनमें गहलोत के प्रमुख सचिव रहे कुलदीप रांका, सचिव गौरव गोयल व आरती डोगरा और विशिष्ट सचिव रहे राजन विशाल शामिल हैं। वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रमुख सचिव और सचिव की अस्थाई तौर पर नियुक्ति हो चुकी है।