राजस्थान में गहलोत के बेटे वैभव की सीट से बसपा प्रत्याशी ने नाम लिया वापस, उन्हें देंगे समर्थन
जालौर-सिरोही (राजस्थान) लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी लाल सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया है। सिंह ने इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे व कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत को समर्थन देने का एलान किया है। वैभव को टिकट मिलने पर सिंह ने बसपा से नामांकन किया था। बसपा ने सिंह पर कार्रवाई की बात कही है।