राजस्थान में गहलोत सरकार में भर्ती हुए सरकारी कर्मियों के दस्तावेज़ों की होगी जांच
राजस्थान सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय सरकारी विभागों में भर्ती हुए कर्मियों के दस्तावेज़ों की जांच के आदेश दिए हैं। कार्मिक विभाग के मुताबिक, पिछले 5-वर्षों में विभिन्न विभागों में फर्ज़ी दस्तावेज़ों के ज़रिए नौकरियां ली गई हैं। बकौल कार्मिक विभाग, सभी विभाग जांच करें कि परीक्षा देने वाला और नौकरी लेने वाला व्यक्ति एक ही है।