राजस्थान में गाय को स्कॉर्पियो में डालकर ले गए 4 लोग, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
भरतपुर (राजस्थान) का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें रात के समय 4 लोग एक गाय के गले में रस्सी डालकर उसको खींचते हुए स्कॉर्पियो में भरकर ले जाते हुए दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोगों ने सीसीटीवी फुटेज में घटना को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस मौके पर 1 घंटे बाद पहुंची।