राजस्थान में गुर्जर समाज की पंचायत को संबोधित करते हुए रोने लगे बीजेपी प्रत्याशी बालकनाथ
राजस्थान विधानसभा चुनाव में तिजारा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और सांसद बालकनाथ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह गुर्जर समाज की पंचायत को संबोधित करने के दौरान रोते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में बालकनाथ कह रहे हैं, "आपका समर्थन नहीं मिलने पर अगर मैं जीत भी जाऊं तो वो मेरी हार होगी।" बालकनाथ अलवर से सांसद हैं।