राजस्थान में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की कोर्ट ले जाते समय बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या
जयपुर (राजस्थान) से बुधवार को पुलिस हिरासत में भरतपुर कोर्ट ले जाते समय अमोली टोल प्लाज़ा (भरतपुर) पर गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बकौल रिपोर्ट्स, बदमाशों ने घटना को अंजाम देने से पहले पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची झोंकी। डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया, "हत्या में उसके विरोधी गैंग के लोग शामिल थे...जांच जारी है।"