राजस्थान में गैंगस्टर कुलदीप जघीना के हत्याकांड मामले में 11 पुलिसकर्मी किए गए निलंबित
राजस्थान में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने को लेकर पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में गठित एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि 12 जुलाई को भरतपुर कोर्ट ले जाते समय जघीना की गोली मारकर हत्या की गई थी।