राजस्थान में गैंगस्टर गोदारा की फेक आईडी बनाकर ऑनलाइन पोस्ट करता था युवक, हुआ अरेस्ट
राजस्थान में गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से फेक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले एक 22-वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, फेक आईडी बनाकर युवक आपराधिक वारदातों के वीडियो, गैंगस्टर्स व हथियारों के फोटो-वीडियो पोस्ट कर लोगों में भय पैदा करता था। गौरतलब है, गोदारा ने गोगामेड़ी हत्याकांड की ज़िम्मेदारी ली है।