राजस्थान में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कारोबारी से मांगी गई ₹30 लाख की रंगदारी

अलवर (राजस्थान) में एक कारोबारी से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर वॉट्सऐप कॉल के ज़रिए ₹30 लाख की रंगदारी मांगी गई है। आरोपी ने कारोबारी को वॉट्सऐप पर घर, दुकान व हथियारों की फोटो भेज कर कहा, "तेरे ऊपर और तेरे घर पर गोलियां चलेंगी।" पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Load More