राजस्थान में गोबर के ढेर में दबा मिला 14 दिन से लापता स्कूली छात्र का शव
नागौर (राजस्थान) में पिछले करीब 14 दिनों से लापता 17-वर्षीय स्कूली छात्र का शव गोबर के ढेर में दबा मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्र के शव को बोरे में बांधकर छिपाया गया था और मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, छात्र के परिवार ने जनवरी में उसके अपहरण का केस दर्ज करवाया था।