राजस्थान में ग्रामीण ओलंपिक खेलों के दौरान बीमार बच्चे को गोद में लेकर शिक्षिका ने की ड्यूटी
भरतपुर (राजस्थान) में राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेलों के दौरान एक शिक्षिका ने अपने बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी की है। बकौल शिक्षिका, उसके बच्चे की तबीयत खराब है जिसके चलते उसने छुट्टी मांगी थी लेकिन उसे छुट्टी नहीं मिली। एक अधिकारी के मुताबिक, मामले की जानकारी नहीं थी और शिक्षिका को अब छुट्टी दे दी जाएगी।