राजस्थान में घर के अंदर मिले 5-5 फीट के दो कोबरा सांप, रेस्क्यू का वीडियो आया सामने
कोटा (राजस्थान) में एक घर के अंदर 2 कोबरा सांप मिले हैं जिन्हें रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है। दरअसल, घर में खेल रही 7 साल की बच्ची ने सांप को देखा था जिसकी सूचना उसने अपने परिवार को दी। सांपों को पकड़ने के लिए आए गोविंद शर्मा ने बताया कि दोनों सांपों की लंबाई 5-5 फीट थी।