राजस्थान में घर के बाहर खेल रहे 3 वर्षीय बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोचा
चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) में 3 वर्षीय बच्चे को 3-4 आवारा कुत्तों ने नोच लिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घटना के वक्त बच्चा घर के बाहर खेल रहा था और उसको आसपास मौजूद लोगों ने कुत्तों के हमले से बचाया। बच्चा अस्पताल में भर्ती है व संबंधित विभाग को घटना की सूचना दी गई है।