राजस्थान में घर में अकेली रह रही महिला पर हमला कर की गई हत्या, आरोपी ने बाहर से बंद किया घर
बूंदी (राजस्थान) के लाखेरी कस्बे में करीब 35-वर्षीय विधवा महिला शुक्रवार को खून से लथपथ हालत में मृत मिली। बकौल पुलिस, मृतका के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है और आरोपी ने घर को बाहर से लॉक कर दिया था। महिला का बेटा अन्य स्थान पर रहकर पढ़ाई करता है और महिला घर में अकेली रहती थी।