राजस्थान में घर में अपने 6-11 वर्षीय 3 बच्चों के साथ मृत मिली महिला
अलवर (राजस्थान) में एक घर में 35 वर्षीय महिला व उसके 6-11 वर्षीय 3 बच्चों के शव मिले हैं। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर ज़हर देकर मारने का आरोप लगाया है। महिला का पति निजी अस्पताल में नर्सिंगकर्मी है और पुलिस ने कहा कि परिजन की ओर से जो रिपोर्ट उन्हें मिलेगी वे उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे।