राजस्थान में घर में वॉशिंग मशीन में मिला 5 फीट लंबा कोबरा, सामने आया वीडियो
कोटा (राजस्थान) के एक घर में वॉशिंग मशीन के अंदर 5 फीट लंबा कोबरा सांप मिला जिसका वीडियो सामने आया है। कपड़े धोने के दौरान महिला को सांप दिखा था जिसके बाद सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया। घटना रामपुर इलाके की बताई जा रही है व कोबरा को पकड़ने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया है।