राजस्थान में घर से ड्यूटी के लिए निकले होमगार्ड का शव झाड़ियों में मिला, उल्टी से सने थे कपड़े
प्रतापगढ़ (राजस्थान) में 38-वर्षीय होमगार्ड की संदिग्ध हालात में मौत हो गई जिसको लेकर केस दर्ज हुआ है। शनिवार को घर से ड्यूटी के लिए निकला होमगार्ड अगले दिन उल्टी से सने हुए कपड़े के साथ झाड़ियों में मिला था और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।