राजस्थान में चक्रवात बिपरजॉय की क्या है स्थिति और कल किन ज़िलों में हो सकती है भारी बारिश?
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए कोटा, बारां और सवाई माधोपुर में अत्यंत भारी बारिश जबकि टोंक, बूंदी, करौली और झालावाड़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बकौल मौसम विभाग, चक्रवात बिपरजॉय के अवशेष के कमज़ोर होने के बाद पूर्वी राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बना है जबकि पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना नहीं है।