राजस्थान में चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त गिरी महिला को आरपीएफ जवान ने बचाया

जोधपुर (राजस्थान) रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलकर गिर गई जिसे वहां मौजूद एक आरपीएफ जवान ने तुरंत प्लैटफॉर्म के ऊपर खींच लिया। घटना का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। आरपीएफ जवान ने बताया कि बचाने में थोड़ी और देर होती तो महिला की जान भी जा सकती थी।

Load More