राजस्थान में चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसलकर घिसटने लगा शख्स; बचाई गई जान

जोधपुर (राजस्थान) रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने के बाद गिरकर प्लैटफॉर्म पर घिसटता दिख रहा है। वीडियो में रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के जवान शख्स की जान बचाते नज़र आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में युवक को चोटें आई हैं और उसका इलाज करवाया गया।

Load More