राजस्थान में चार्जिंग पर लगाकर कॉल करते समय मोबाइल में विस्फोट होने से शख्स की हुई मौत
बीकानेर (राजस्थान) में चार्जिंग के दौरान मोबाइल फोन में विस्फोट होने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के समय युवक फोन को चार्जिंग पर लगाकर कॉल पर बात कर रहा था। बकौल रिपोर्ट्स, हाईटेंशन लाइन की तार के घरेलू बिजली लाइन से टच होने के कारण अचानक वोल्टेज बढ़ने से मोबाइल में विस्फोट हुआ।