राजस्थान में चुनाव प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से हुई मौत

अजमेर (राजस्थान) में लोकसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षण के दौरान बतौर पीठासीन अधिकारी नियुक्त एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। शिक्षक की पहचान केकड़ी तहसील के छीतरमल कुमावत के रूप में हुई है। वहीं, राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शोक जताते हुए कहा कि वह एक समर्पित और मेहनती कर्मचारी थे।

Load More