राजस्थान में चुनाव से पहले 2 जगहों से पुलिस ने बरामद किए ₹49 लाख

राजस्थान पुलिस ने विधानसभा चुनाव से पहले पोकरण व चित्तौड़गढ़ में कार्रवाई कर लगभग ₹49 लाख की नकदी ज़ब्त की है। पोकरण थाना पुलिस ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान एक निजी बस के यात्री के पास करीब ₹25 लाख मिले जिसे आयकर विभाग को सौंप दिया गया। चित्तौड़गढ़ में एक कार की चेकिंग के दौरान ₹24 लाख मिले हैं।

Load More