राजस्थान में चुनाव से पहले अफीम व सोने-चांदी समेत ₹4 करोड़ का माल किया गया ज़ब्त
चितौड़गढ़ (राजस्थान) पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर अफीम व सोने-चांदी समेत ₹4 करोड़ से अधिक का माल ज़ब्त किया है। बकौल पुलिस, मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि तस्करों ने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अफीम व अन्य मादक पदार्थों को अधिक दामों में बेचने के लिए स्टॉक किया था।