राजस्थान में चुनावी ड्यूटी पर तैनात जवान की मौत के बाद परिजन को ₹15 लाख देगा चुनाव आयोग
सीकर (राजस्थान) में चुनावी ड्यूटी में तैनात सीआईएसएफ जवान की मौत के बाद चुनाव आयोग (ईसी) उनके परिजन को ₹15 लाख मुआवज़ा देगा। बकौल आयोग, यह मुआवज़ा सीआईएसएफ से जवान के परिजन को मिलने वाले मुआवज़े से अलग होगा। गौरतलब है, रायफल का गलती से ट्रिगर दब जाने के बाद गोली लगने से जवान की मौत हो गई थी।