राजस्थान में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी व मारपीट, 20 लोग गिरफ्तार
धौलपुर (राजस्थान) के बाड़ी विधानसभा क्षेत्र में दो पक्षों में गोलीबारी और मारपीट के मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में चुनावी रंजिश को लेकर झड़प हुई थी और इस घटना में 9 लोग घायल हो गए थे। गौरतलब है, राजस्थान में 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।