राजस्थान में चुनावी रैली में 95 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन राजसमंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रैली के दौरान 95 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता धर्मचंद देरासरिया को देखकर भावुक हो गए। पीएम ने कहा, "देरासरिया जी ने जीवन के 6 दशक इस विचार के लिए खपा दिए और कार्यकर्ता के रूप में नीचे बैठकर हम सभी को आशीर्वाद दे रहे हैं।"